ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / मोकामा में बाहुबलियों की पत्नी की अग्निपरीक्षा, नीलम और सोनम आज दाखिल करेंगी...

मोकामा में बाहुबलियों की पत्नी की अग्निपरीक्षा, नीलम और सोनम आज दाखिल करेंगी नामांकन

14-Oct-2022 09:18 AM

PATNA :  बिहार में मोकामा विधानसभा सीट और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर बिहार के प्रमुख दलों के बीच चुनावी रणनीति बननी भी शुरू हो गयी है। इसके साथ ही इन सीटों पर उम्मीदवार के चयन में भी सभी दलों द्वारा जातीय समीकरण का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जहां भूमिहारों का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा से इसी जाती से ही उम्मीदवार का चयन किया गया है। ऐसे में अब बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज यानि शुक्रवार को नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि है। इस अंतिम समय में मोकामा सीट से भाजपा और महागठबंधन के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दर्ज करवाएंगे। 



बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी के सामने मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और राजद प्रत्याशियों द्वारा शुक्रवार को अपना  नामांकन दर्ज करेंगी। इसको लेकर दोनों प्रत्याशियों को के लिए अलग-अलग समय दिया गया है। प्रथम पाली में राजद की नीलम देवी तथा दूसरी पाली में भाजपा की सोनम देवी नामांकन करेंगी।इसके पीछे का कारण इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के उमड़ने वाली भीड़ बताई जा रही है। हालांकि, इसको लेकर निर्वाचन पदाधिकारी ने इनके समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए बैठक भी की है। बता दें कि, इससे पहले इस सीट को लेकर गुरुवार को निर्दलीय धीरज कुमार और रास्ट्रीय जन संभावना पार्टी के तरफ से उपेंद्र सहनी ने नामांकन दाखिल किया है। 



गौरतलब हो कि, इस सीट को लेकर मुख्य लड़ाई दो बाहुबलियों के पत्नी के बीच है। जहां राजद के तरफ से मोकामा के निर्वर्तमान विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार इस सीट पर भाजपा अपने सिंबल से चुनाव लड़ रही है और भाजपा ने अनंत सिंह के खिलाफ पिछले कई वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।