Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
18-Oct-2021 08:49 AM
PATNA : जम्मू कश्मीर में लगातार बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भड़के हुए हैं. बिहार की राजनीति इन दिनों घाटी में बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर गर्म है. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से बड़ी मांग कर दी है.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में जिस तरह लगातार बिहारियों को निशाना बनाया जा रहा है उससे अब मन व्यथित हो गया है.
ट्वीट करते हुए लिखा है.. कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है जिससे मन व्यथित है. अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह है, कश्मीर को सुधार ने की जिम्मेवारी हम बिहारियों पर छोड़ दीजिये, 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा.
जीतन राम मांझी के इस बयान को तंज के तौर पर देखा जा रहा है. अमित शाह जिस तरह घाटी में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास रहे हैं उससे कुछ भी नहीं हो पा रहा है. बिहारियों की हत्या को लेकर अब जीतन राम मांझी बीजेपी के ऊपर ही सवाल उठा रहे हैं. जाहिर है इस मामले को लेकर एनडीए के अंदर भी टकराव बढ़ेगा.