Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
21-Jul-2021 08:39 PM
DESK : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो गया हो लेकिन वहां पर सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम यह है कि ममता सरकार की वापसी के बावजूद यहां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल से केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्री जॉन बर्ला अब ममता सरकार के निशाने पर हैं। मोदी कैबिनेट में हाल ही में शामिल हुए मंत्री जॉन बर्ला के मकान को अब ममता सरकार तोड़ेगी। दरअसल यह मामला चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाने का है।
जॉन बर्ला अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं लेकिन उनके खिलाफ जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बर्ला अलीपुरद्वार के सांसद हैं और उन पर आरोप है कि चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण कर उन्होंने मकान बनाया। अब उनके मकान को तोड़ने का आदेश दिया गया है। जलपाईगुड़ी के डीएम मौमिता गोडारा बसु ने अपने निचले अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है
सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बर्ला के खिलाफ स्थानीय टीएलसी नेताओं ने शिकायत की थी। उन पर आरोप है कि चाय बागान की जमीन का अतिक्रमण कर उन्होंने मकान का निर्माण कराया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह जमीन किसी की निजी संपत्ति नहीं है बल्कि लीज पर ली गई जमीन है। यहां पक्के स्ट्रक्चर का निर्माण नहीं कराया जा सकता। जिला प्रशासन में चाय बागान प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन को प्रखंड भूमि राजस्व पदाधिकारी से रिपोर्ट मिल चुकी है और अब अगर आने वाले दिनों में केंद्रीय राज्यमंत्री का मकान टूटने पर पश्चिम बंगाल के सियासत गर्म दिखे तो इसमें कोई अचरज नहीं होना चाहिए।