ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महिला सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सभी थानों में खुलेगा महिला...

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सभी थानों में खुलेगा महिला हेल्प डेस्क

05-Dec-2019 09:24 PM

DELHI : महिला सुरक्षा को लेकर देश भर में मचे कोहराम के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. महिलओं के हित में यह निर्णय लिया गया है. देशभर के थानों में महिला हेल्प डेस्क खोलने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए आवंटित किया है. 


महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने  देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क बनाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि बिहार समेत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह योजना लागू होगी. सरकार का मानना है कि महिला हेल्पडेस्क बनने के बाद थानों को महिलाओं को काफी मदद मिलेगी.


गृहमंत्रालय एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूबे के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने को कहा गया है. अधिकारी ने बताया कि जिन राज्यों के थानों में पहले से महिला हेल्प डेस्क है. उनको और मजबूत बनाया जाएगा. अनुमान लगाया जा रहा जा रहा है कि महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. बता दें कि फिलहाल सभी जिलों में महिलाओं की समस्याओं और उनकी परेशानियों के लिए महिला थाना का संचालन किया जाता है.