Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
01-Feb-2024 01:14 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के इस बजट को ‘चुनावी ढकोसला’ बताया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा अंतिरम बजट पेश करने के बाद टिकैट ने कहा कि - आज नई संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। उन्होंने कहा कि यह देश के किसानों, गरीबों युवा, आदिवासी, महिलाओं के साथ धोखा है. भारतीय किसान यूनियन इस बजट को सिरे से नकारती है।
दरअसल, आज मोदी सरकार ने किसान को अन्नदाता बताया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
वहीं, इस बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि - आज नई संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। यह देश के किसानों,गरीबों युवा,आदिवासी,महिलाओं के साथ धोखा है भारतीय किसान यूनियन इस बजट को सिरे से नकारती है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हम किसान को बहुमुखी बनाना चाहते हैं।
हमारी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सीतारमण ने कहा कि 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को अन्न मुहैया कराया है। साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।