दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Dec-2019 05:00 PM
DELHI : केंद्रीय कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को मंजूरी दे दी है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, 4 स्टार जनरल की रैंक होल्ड करेंगे। केंद्र सरकार ने इस पद को बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट को संभालेंगे। रक्षा मंत्री से सीधे बिना रक्षा सचिव की मंजूरी के चीफ ऑफ डिफेंस मुलाकात कर सकेंगे।
इसी साल 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सीडीएस का पद सृजित करने का ऐलान किया था। सीडीएस का काम तीनों सेनाओं के बीच समवन्य बनाना होगा। सीडीएस सीधे पीएमओ को रिपोर्ट करेगा और सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की कमेटी में सैन्य बलों की ओर से सिंगल विंडो से सलाह देगा।
इसी साल सेना के तीनों अंगों के बीच पहली बार चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति पर व्यापक सहमति बनी थी। पीएमओ को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया था और वह तीन सेना प्रमुखों को मिलाकर बनी सीओएससी के प्रमुख के तौर पर एक चौथे चार सितारा अधिकारी की नियुक्ति के लिए था। फिलहाल सबसे वरिष्ठ सेना प्रमुख बारी-बारी से यह पद संभालते हैं।