Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Oct-2023 01:04 PM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज एक छोटे से मोबाइल विवाद में भांजे ने मामा की ही गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बीरबल की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। यहां आरोपी भांजे ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर अपने मामा बीरबल कुमार पर ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी। जिससे 25 साल के बीरबल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीरबल बाइक पर सवार होकर खुद के घाव मधेपुरा जिले के आलमनगर थानान्तर्गत भंवरपुर बासा गांव से अपने ससुराल खगड़िया जिले के बेलदौर थानान्तर्गत नारदपुर गांव आ रहा था।इसी दौरान पूर्व से घात लगाए भांजे और उसके साथियों ने उसपर दनादन गोलियां बरसा दी है। उसके बाद बेलदौर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने बुधवार को सदर अस्पताल आए मृतक के चाचा मंटू मंडल ने बताया कि बीरबल कुमार का अपने भांजे से मोबाइल को लेकर विवाद था। आरोपी भांजे ने देख लेने की मामा बीरबल को धमकी दी थी। भांजा का घर बेलदौर थाना क्षेत्र में ही महुआ बाजार में बताया जा रहा है। तीन महीने पहले बीरबल की शादी हुई थी। घटना के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
इधर,इस मामले में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। और हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही हम इस मामले में एक्शन लेंगे और आरोपियों को अरेस्ट करेंगे। जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।