किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Sep-2022 06:59 PM
DESK: ट्रेन से सफर कर रहे यात्री का मोबाइल चुराना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। मोबाइल चोरी करने के बाद वह जैसे ही भागने लगा रेलयात्री ने खिड़की से उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद ट्रेन खुल गयी। आरोपी युवक खिड़की के सहारे ट्रेन के बाहर लटका रहा। अगर यात्री उसके हाथ को छोड़ देता तो वह ट्रेन के नीचे चला जाता और अनहोनी हो जाती।
हालांकि रेल यात्रियों ने उसे सजा देने के मकसद से ऐसा किया। इस दौरान आरोपी युवक लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगाता रहा। वह कहता रहा कि मुझे मत छोड़ना नहीं तो मर जाएंगे। चलती ट्रेन के खिड़की से लटके आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोनपुर -कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन की है। जहां दो चोर सत्यम कुमार नामक रेल यात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहा था।
मोबाइल चोरी के दौरान एक चोर तो फरार हो गया लेकिन दूसरे चोर को यात्री ने ट्रेन के खिड़की से पकड़ लिया। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। फिर क्या था पंकज कुमार नाम के आरोपी ट्रेन की खिड़की से लटके हुए हालत में खगड़िया स्टेशन पहुंच गया। जहां यात्रियों ने आरोपी को खगड़िया रेल पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित सत्यम कुमार के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। और युवक को जेल भेज दिया है। लेकिन हैरत की बात है कि जिस समय घटना हुई उस समय रेल पुलिस की मौजूदगी तो दूर रेल पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं थी। पीड़ित सत्यम कुमार ने बताया कि वह बेगूसराय में सोनपुर - कटिहार पैसेंजर ट्रैन में चढा था तभी साहेबपुर कमाल स्टेशन के पास मोबाइल चुरा लिया गया।
खगड़िया-मोबाइल छिनने के दौरान एक यात्री ने चोर को पकड़ लिया
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 15, 2022
ट्रेन की खिड़की से लटकता हुआ करीब 15 किलोमीटर का सफर तय किया
समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में साहेबुपर कमाल-उमेशनगर के बीच की घटना@ECRlyHJP @bihar_police pic.twitter.com/Dq2M9BK1oO