पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2021 07:01 AM
PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र छोटा होने के बावजूद बेहद हंगामेदार साबित हो रहा है। बजट सत्र में विपक्षी विधायकों की पिटाई का मामला अब तक सदन के अंदर टकराव का कारण बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को इस मामले पर चर्चा के लिए सदन में प्रस्ताव पेश किया था लेकिन तेजस्वी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद विपक्ष ने एलान कर दिया कि वह पूरे मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा था कि जब जनहित के सवालों और विधायकों के सम्मान के मसले पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती तो कार्यवाही में शामिल होने का कोई मकसद नहीं बचता।
तेजस्वी के इस एलान के साथ यह तय हो गया कि विपक्ष इस मामले पर झुकने वाला नहीं है। महागठबंधन में शामिल तमाम दलों आरजेडी के साथ-साथ कांग्रेस और वाम दलों ने भी तेजस्वी के स्टैंड का साथ दिया है। मंगलवार को भोजन अवकाश के बाद की कार्यवाही विपक्ष के बगैर चली थी। ऐसे में इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि आज भी विपक्ष के बगैर सदन की बैठक हो। हालांकि नेता प्रतिपक्ष के एलान के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच गतिरोध खत्म करने का प्रयास भी शुरू है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस मामले पर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बुला सकते हैं। तेजस्वी यादव ने खुद कहा था कि विपक्ष सदन में नहीं जाएगा लेकिन विधानमंडल परिसर में मौजूद रहेगा। अगर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई जाती है तो हम बातचीत करेंगे। ऐसे में इंतजार है कि क्या सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।
आपको बता दें कि 23 मार्च को बजट सत्र के दौरान सरकार ने विधेयक पेश किया था। पुलिस विधेयक को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को विपक्षी विधायकों ने उनके कक्ष में बंधक भी बना लिया था। जिसके बाद बाहर से पुलिस बुलानी पड़ी थी। विधानसभा में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विधायकों को पीट-पीटकर सदन से बाहर निकाला था। इस दौरान कई विधायकों को जूतों से पीटा गया था। इस मामले में सरकार ने एक्शन लेते हुए दो कांस्टेबल निलंबित किए हैं। सदन की आचार समिति इसकी जांच कर रही है लेकिन तेजस्वी यादव और विपक्ष चाहता है कि इस मामले पर सदन के अंदर चर्चा हो।