ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस में विद्रोह: प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग, MLA बोलीं- नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं अखिलेश सिंह

09-Mar-2024 02:34 PM

By First Bihar

PATNA: एमएलसी चुनाव से पत्ता साफ होने के बाद कांग्रेस में विद्रोह छिड़ गया है। पार्टी की विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जितनी जल्दी हो सके उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर किसी दूसरे कांग्रेसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं।


दरअसल, एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लालू से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव के दिल्ली रवाना होने के बाद कांग्रेस विधायक ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ हमला बोला है और कहा है कि अखिलेश सिंह पार्टी और संगठन को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके उन्हें पद से हटाकर किसी दूसरे कांग्रेस नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।


प्रतिमा दास ने कहा है कि आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है और सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में रहते हैं। अभी तक प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हो सका है। हमारे 17 में से दो विधायक दूसरे दल में चले गए। जब हमारे चार विधायक थे तब कांग्रेस से एमएलसी बनाया जाता था लेकिन 17 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस से किसी को एमएलसी नहीं बनाया गया। ऐसे सैकड़ों कार्यकर्ता हैं जो पार्टी के खराब समय में भी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहे और आज भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हैं।


उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के हित में लगातार काम करते हैं वैसे लोगों को उम्मीद होती है कि वे एमएलसी बने। सबको तो नहीं बना सकते हैं लेकिन अगर एक भी कार्यकर्ता को एमएलसी बना दिया जाता है तो अन्य कार्यकर्ताओं की उम्मीद जगती है। मुझे लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं। वे विधायकों को फोन तक नहीं उठाते हैं।विधायकों से मिले उनको कितने कितने दिन बीत जाते हैं। जब कोई एमएलए उनसे नहीं मिल पाता है तो पार्टी के कार्यकर्ता उनसे कैसे मिल पाएंगे। ऐसे में किसी बिहार के किसी नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए जो अपना पूरा समय पार्टी और संगठन को दे सके।


जब उनसे पूछा गया कि आखिर अखिलेश सिंह किसके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस को चला रहे हैं, इसपर विधायक ने कहा कि मुझे पता नहीं कि वे किसके नेतृत्व में पार्टी को चला रहे हैं लेकिन उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को मिस गाइड करने का काम किया है। जब विधायक एकजुट थे तब उन्होंने नेतृत्व को बताया कि विधायक टूटने वाले हैं। जिसके बाद आनन फानन में सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया और सभी को तेलंगाना भेज दिया गया, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी। जब एमएलए नहीं टूट रहे थे तो उन्हें तेलंगाना शिफ्ट कर दिया और जब विधायक टूट रहे थे तब प्रदेश अध्यक्ष क्या कर रहे थे?