Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
07-Mar-2021 01:10 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार ने जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी थी. उन्होंने आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनवाया. अब पार्टी के नए अध्यक्ष आरसीपी सिंह बिहार में नए सिरे से जेडीयू का संगठन मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं. वहीं पार्टी बिहार से बाहर कैसे अपना विस्तार करें इसके लिए भी रणनीति बनाकर काम की जा रही है. पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और असम में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इन राज्यों के प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी को जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन मिशन बंगाल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है.
दरअसल पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं लेकिन नीतीश कुमार का अब तक बंगाल प्लान एक्टिवेट नहीं हो पाया है. पार्टी की तरफ से मिशन बंगाल के लिए बिगुल फूंका गया लेकिन तब तक जेडीयू का बंगाल में चुनावी प्लान क्या होगा, गठबंधन होगा भी या नहीं, यह साफ नहीं हो पाया है. ऐसे में जब पश्चिम बंगाल चुनाव में नीतीश कुमार की एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो आज उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली. मीडिया ने जब नीतीश से पूछा कि सर बंगाल कब जा रहे हैं तो उन्होंने इस सवाल को अनसुना कर दिया.
मिशन बंगाल को लेकर फिलहाल नीतीश से कोई दिलचस्पी दिखाते नजर नहीं आए. लेकिन पार्टी के दूसरी कतार के नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वह बंगाल में जेडीयू के विकल्प को चलाये. उधर आरसीपी सिंह अब तक पश्चिम बंगाल चुनाव से खुद को दूर रखे हुए हैं. आरसीपी सिंह का पूरा फोकस से बिहार में अपनी पार्टी को मजबूत बनाने पर है. जेडीयू अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान कर दिया है कि अब पार्टी सभी 243 सीटों पर जीत हासिल करने लायक संगठन खड़ा करेगी. आरसीपी सिंह ने कहा है कि अगर हमने तो हम सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं. जेडीयू अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को यह कहा कि अगर बूथ पर हम मजबूत हैं तो हमें कोई हरा नहीं सकता. आपको याद दिला दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू को केवल 45 सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा था उसका स्ट्राइक रेट बुरी तरह से गड़बड़ आया था और इसके बाद हुई समीक्षा में संगठन के अंदर हवाबाजी पाई गई थी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह तक इस बात को भलीभांति समझ रहे हैं कि उनकी पहचान बिहार से है. जनता दल यूनाइटेड के साथ अगर बिहार में ही नहीं बचेगी तो बंगाल कूच करने का कोई फायदा नहीं मिलने वाला. जाहिर है इसीलिए आरसीपी सिंह का पूरा ध्यान इस वक्त बिहार में संगठन को मजबूत करने पर है और शायद इसी वजह से नीतीश ने भी फिलहाल मिशन बंगाल पर चुप्पी साध ली है.