मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
08-May-2023 09:37 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन विपक्षी एकता के तहत अब नवीन पटनायक और उसके बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार से जल्द ही मुलाक़ात करने जा सकते हैं। सीएम नीतीश कल या फिर कर्नाटक चुनाव के उपरांत इन नेताओं से मुलाक़ात करने जा सकते हैं। नीतीश कुमार मई महीने में ही उद्धव ठाकरे व एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात को मुंबई जा सकते हैं। शरद पवार अभी मुंबई से बाहर हैं और कर्नाटक में चुनाव भी है ऐसे में अब इसके आधार पर तारीख पर आखिरी मुहर लगेगी।
दरअसल, विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शरद पवार व उद्धव ठाकरे से भेंट की थी। उसी समय यह तय हुआ कि साल 2024 के चुनाव को ले विपक्षी एकता के मिशन पर मुख्यमंत्री मुंबई आकर शरद पवार व उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने इन दोनों नेताओं से टेलीफोनिक बातचीत भी की थी। जिसके बाद अब मुलाक़ात की तारीख जल्द ही तय होने वाली है।
मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री का विपक्षी एकता की मुहिम के तहत पश्चिम के राज्य में मुख्यमंत्री की यह पहला दौरा होगा। शरद पवार ने विपक्षी एकता के सवाल पर नीतीश कुमार की पहल का स्वागत करते हुए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम की भी बात कही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि सभी लोग एकसाथ आएंगे तो हमारी लड़ाई को मजबूती मिलेगी और हम जीत हासिल कर सकते हैं।
इधर, विपक्षी एकता मिशन के तहत सीएम नीतीश 9 मई को यानि कल मुख्यमंत्री ओडिशा जा रहे। वहां वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास में बैठक करेंगे। दिन का भोजन भी वह नवीन पटनायक के साथ ही करेंगे। इस दौरान इन दोनों नेताओं के मध्य कई तरह की चर्चा हो सकैती है। यहां से आने के बाद नीतीश के झारखंड के सीएम से मिलने के आसार भी जताए जा रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, मिशन के तहत मुख्यमंत्री अब तक राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल चुके हैं।