ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Dec-2022 02:40 PM
PATNA : राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अब पहले से अधिक सुविधा मुहैया करवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार तत्पर है। इसको लेकर विभाग द्वारा हर रोज कोई न कोई नया निर्णय लिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक अब राज्य के सभी सरकारी सदर अस्पतालों में स्थानीय भाषा के जानकारों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है।
राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि, अब राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों के किसी भी प्रश्न का उत्तर उन्हीं की भाषा में मुहैया कराया जाएगा। यह व्यवस्था बकायदा स्वास्थ्य की नई संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में शामिल की गई है। इसके लिए अस्पतालों में मगही, भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका जैसी भाषाओं के जानकार रखे जाएंगे। दरअसल, पिछले तीन महीनों से स्वास्थ्य विभाग और मंत्री तेजस्वी यादव के तरफ मिशन- 60 चलाकर सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को निजी अस्पताल जैसे सुविधा देने के लिए कवायद चल रही है।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सबसे अधिक ध्यान डाक्टर, नर्सों की उपस्थिति के साथ दवाओं की उपलब्धता पर है। इस में सुधार के लिए सितंबर महीने में मिशन 60 भी प्रारंभ किया गया है। मिशन 60 के तहत अस्पतालों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाने और उन पर स्थानीय भाषा के जानकार को बिठाने का फैसला हुआ है। जिसके तहत अब स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि अस्तपाल अपने स्तर पर स्थानीय भाषा के जानकार नियुक्त करें। अस्पताल प्रबंधन को ऐसे कम से कम पांच-पांच जानकार रखने को कहा गया है। विभाग को यह कार्य प्राथमिकता में करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ कहा गया है जल्द से जल्द हेल्प डेस्क की व्यवस्था को प्रभावी बना दिया जाए।