अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2023 11:36 PM
By MUKESH SHRIVASTAVA
PATNA: देश के एक खास वर्ग के लोगों के पूर्वजों को अंग्रेजों का दलाल बता कर विवादों में फंसे मंत्री आलोक मेहता को धमकी मिली है. आलोक मेहता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. मंत्री का आरोप है कि उन्हें फोन कर जान मारने की धमकी दी गयी और जाति-सूचक गालियां दी गयी.
पटना के सचिवालय थाने को दी गयी शिकायत में मंत्री आलोक मेहता ने कहा है
“23.01.2023 को दिन के 3:14 बजे मेरे सरकारी मोबाईल नम्बर- 9431807369, जो मेरे नाम से निबंधित है, पर एक मोबाइल न०- 9140245089 से फोन आया. ट्रू-कॉलर में फोन करनेवाले का नाम दीपक पाण्डेय दिखाया जा रहा था. जब मैंने फोन उठाया तो उस व्यक्ति ने मुझे जाति - सूचक शब्दों के साथ भद्दी-भद्दी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी. मैंने फोन काट दिया. फिर लगातार उस नंबर से फोन आता रहा. जब मैंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया तो एक दूसरे नंबर से लगातार फोन आने लगा. इस कॉल पर ट्रू कॉलर में व्यक्ति का नाम पप्पु त्रिपाठी डिस्प्ले हो रहा था था और उसका मोबाईल नंबर - 9648076657 था.”
मंत्री आलोक मेहता ने पुलिस ने कहा है कि इन कॉल और कॉलर की जाँच कर शीघ्र कानूनी कारवाई की जाए. वहीं धमकी को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम भी किया जाये.
बता दें कि बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ साथ गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता विवादों में हैं. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए सवर्णों को अंग्रेजों का दलाल करार दिया था. इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी समेत कई पार्टियों ने आरोप लगाया है कि राजद बिहार को फिर से जातीय युद्ध में ढकेलना चाहती है. अब मंत्री ने कहा है कि उन्हें जाति सूचक गालियां और जान मारने की धमकी दी गयी.