ब्रेकिंग न्यूज़

Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

Home / news / मिडिल क्लास की पहुंच में होगा एल्केलाइन वाटर, बिहार में Haywood करने जा...

मिडिल क्लास की पहुंच में होगा एल्केलाइन वाटर, बिहार में Haywood करने जा रहा है बड़ा काम

28-Jul-2022 11:52 AM

PATNA : अगर आपको अपनी सेहत को लेकर जागरूक हैं तो कभी न कभी आपने एल्केलाइन वाटर का नाम जरूर सुना होगा. अगर मिडिल क्लास से आने वाले  किसी शख्स ने एल्केलाइन वाटर को लेकर छानबीन की होगी तो इसकी महंगी कीमत देख कर उसने हाथ खड़े कर दिए होंगे. एल्केलाइन वॉटर को अभी भी अपर क्लास या यूं कह लें कि सेलिब्रिटी लेवल के लोगों की पहुंच वाला पानी बताया जाता है. बड़े सेलिब्रिटी एल्केलाइन वाटर का यूज़ करते हैं. एल्केलाइन वाटर के बारे में जो रिसर्च सामने आया है, उसके मुताबिक इसका इस्तेमाल करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं. एल्केलाइन पानी पीने के कई फायदे हैं. ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर तक की बीमारी में यह फायदेमंद होता है. साथ ही साथ कैंसर रोधी तत्व भी इसमें मौजूद होते हैं. इन तमाम गुणों के बावजूद एल्केलाइन वाटर मिडिल क्लास की पहुंच से अभी भी काफी दूर है. वजह इसकी कीमत के मशीन और इसके प्रोडक्ट काफी महंगे हैं. लेकिन बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार में आने वाले दिनों के अंदर एल्केलाइन वाटर वाजिब दाम पर मिल पाएगा. इसके कॉस्टिंग काफी कम होगी साथ ही साथ मिडिल क्लास के लोग इसे खरीद पाएंगे.


दरअसल, पटना की रियल एस्टेट कंपनी हाईवुड्स ने बिहार में एल्केलाइन वाटर को लॉन्च करने की तैयारी की है. कंपनी के प्रमुख जीशान खान ने बिहार में एल्केलाइन वाटर लांच करने के लिए देश की नामी कंपनी Lavie Care के साथ जुड़कर काम करने का फैसला किया है. बिहार में Lavie Care के प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी है और खास तौर पर उनका फोकस एल्केलाइन वॉटर को लेकर है. वह बोधगया में अपने बड़े प्रोजेक्ट Haywood हाइट में फ्लैट और शॉप लेने वाले लोगों को एल्कलाइन वाटर मुहैया कराने वाले हैं. इसके लिए वह जल्द ही पूरी स्कीम सामने लाएंगे. बिहार में एल्केलाइन वाटर की लॉन्चिंग को लेकर Haywood प्रमुख जीशान खान की मुलाकात Lavie Care के हेड मनोज शर्मा से दिल्ली में हो चुकी है. इन दोनों ने सामने आकर बिहार में लॉन्चिंग की घोषणा की है.


आपको बता दें कि लावी केयर की तरफ से एल्केलाइन ड्रॉप बाजार में मौजूद है. इस ड्रॉप के इस्तेमाल से वाटर बनाया जा सकता है और एल्केलाइन बनाने के लिए किसी मशीन की जरूरत भी नहीं पड़ती. अब इसी प्रोडक्ट के जरिए बिहार में मिडिल क्लास सेक्शन के बीच अल्कलाइन वॉटर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.