ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

MDM खाने से बच्चों के बीमार मामले की जांच शुरू, पटना से सुपौल पहुंची टीम

30-May-2023 04:33 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत ठूठी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठूठी में सोमवार को एमडीएम खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग के राज्य निदेशालय से तीन सदस्यीय टीम पहुंची है। जो स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर स्कूल सहित पीड़ित बच्चों के अभिभावक को स्कूल बुलाकर मामले की पड़ताल कर रही है।


जिसमें राज्य निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर मो मोतीउर्र रहमान, असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार शशिरंजन एवं एपीसी रमेश प्रसाद शामिल हैं। उनके साथ डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सह एमडीएम प्रभारी डीपीओ राहुल चन्द्र चौधरी, लेखापाल विप्लव कुमार साह, छातापुर एमडीएम बीआरपी बिनोद कुमार राम, बीआरसी लेखापाल रंजीत कुमार जांच में सहयोग कर रहे हैं। 


राज्य निदेशालय से पहुंची टीम स्कूल परिसर में मंगलवार को पीड़ित सहित अन्य नामाांकित बच्चों के अभिभावकों से बात की। जहां पीड़ित बच्चा छोटू कुमार भगत के अभिभावक अरविंद कुमार भगत ने कहा कि कल की घटना के बाद हमलोगों ने अपने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया है। बच्चों को स्कूल नहीं जाने को कहा गया है। कल की घटना देख कर हमलोग हैरान हैं। कल स्कूल के खाने में गिरगिट गिर गया था। जहां शिक्षक ने बच्चों को खाना खिला कर छुट्टी देकर घर भेज दिया। 


अभिभावकों ने बताया कि शिक्षकों ने जब देख लिया कि खाने में गिरगिट गिर गया था तो बच्चोें का इलाज कराना चाहिए था, ना की उन्हें छुट्‌टी देकर घर भेज देना चाहिए था।वहीं जांच के बाद जिले के डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी के द्वारा जाच किया गया। जांच रिपोर्ट हमलोग दे रहें। उस पर कार्रवाई हो जाएगा।इधर वहीं डिप्टी डायरेक्टर मो मोतीउर्र रहमान ने कहा कि लारपरवाही है। कोई जानबूझ कर नही किया है। यहां पर रसोईया और स्कूल प्रशासन की लापरवाही है। घटना होती है तो उसके बाद बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों का डरना स्वाभाविक है।