ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / विधानसभा चुनाव का ट्रायल मेयर की वोटिंग में, पीपीई किट से लैस मतदान...

विधानसभा चुनाव का ट्रायल मेयर की वोटिंग में, पीपीई किट से लैस मतदान कर्मी नजर आएंगे

29-Jul-2020 08:15 AM

PATNA: मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है. जिसके बाद वोटिंग करानी होगी. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. कोरोना संकट के बीच जब वोटिंग होगी उस दौरान वोटिंग कराने वाले अधिकारी पीपीई किट पहने रहेंगे. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव का ट्रायल भी मेयर क वोटिंग में हो जाएगी.

31 जुलाई को होने वाली है बैठक

इसको लेकर 31 जुलाई को एसकेएम में बैठक होने वाली है. इसको लेकर एक लाख रुपए खर्च कर बुकिंग की गई है. बैठक की जानकारी सभी पार्षदों को दी गई है. इस दौरान जब वोटिंग होगी तो वोटिंग कराने वाले अधिकारी पीपीई किट पहने रहेंगे. 

वोटिंग को लेकर पटना डीएम कुमार रवि ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है. इस दौरान वोटिंग की व्यवस्था होगी. जो पार्षद अगर कोरोना पॉजिटिव भी है तो वह बैठक और वोटिंग में भाग ले सकते हैं. उसको लेकर अलग से व्यवस्था होगी. 2 हजार सीट वाले हॉल में 80 पार्षद बैठेंगे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा. वही, मेयर के विपक्षी खेमा ने दावा किया है कि सीता साहू की कुर्सी बचने वाली नहीं हैं. क्योंकि उनके साथ पार्षद नहीं है.