बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
28-Oct-2022 07:29 PM
PATNA: रोहतास के करगहर में धनतेरस की रात पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सरकर पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत ने शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना के बाद यह साफ हो गया है कि पूर्ण शराबबंदी लागू करने में नीतीश सरकार की पूरी तरह से फेल है।
सुशील मोदी ने कहा है कि बीजेपी पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में है, लेकिन सरकार अब भी उन 9 मुख्य कारणों को दूर करने के प्रति गंभीर नहीं, जो हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से गिनाये हैं। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से इस साल दस महीनों के भीतर 50 लोगों की जान जा चुकी है। रोहतास की ताजा घटना के बाद प्रशासन जहरीली शराब को मौत का कारण मानने से इनकार कर अज्ञात बीमारी की कहानी गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने वालों का इलाज करने के लिए सरकार को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एसओपी तुरंत लागू करना चाहिए।
पटना हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि शराबबंदी लागू करने में विफलता के कारण राज्य में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी पुलिस और प्रशासन के लोगों की अवैध आय का बड़ा जरिया बन गई है, इसलिए शराब माफिया और तस्करों पर कार्रवाई करने के बजाए सिर्फ मामूली लोगों पर कार्रवाई होती है।
सुशील मोदी ने कहा है कि शराबबंदी के नाम पर 4 लाख लोग जेलों में डाल दिये गए और उनके मामले निपटाने में अदालतों पर बोझ बढ़ा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के 16 जज केवल शराबबंदी से जुड़े मामलों में जमानत की याचिका निपटाने में लगे हैं। सुशील मोदी ने बताया कि जहरीली शराब के कारण सोसराय में 5, बांका मे 12, मधेपुरा में 3, औरंगाबाद में 13 और सारण में 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।