ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत प्रदेश के 24 जिलों में आज झमाझम...

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत प्रदेश के 24 जिलों में आज झमाझम वर्षा के संकेत

23-Jul-2022 07:12 AM

PATNA : प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे असर दिखा रहा है. शुक्रवार को बिहार के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश भी हुई. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें पूर्णिया, किशनगंज, अररिया एवं सुपौल शामिल हैं. दो दिनों तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 


बता दें कि शुक्रवार को फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 83.2 मिमी व राजधानी में 19.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश में सबसे गर्म रहा. पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, भोजपुर में 69, खगडिय़ा में 54.6, सिवान में 54.2, पूर्णिया में 52.8, किशनगंज में 48.6, सुपौल में 48 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसी तरह कटिहार में 42.4, सहरसा में 42.4, पूर्णिया के बनमखी में 42.2, गया में 2.6, वाल्मीकि नगर में 7.0, छपरा में 9.0, वैशाली में 4.0, जमुई में 9.5, पुपरी में 14.0, खगड़‍िया में 2.5 तथा नालंदा के हरनौत में 12.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई. 


मौसम विभाग की ओर से शनिवार की सुबह अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले में अगले दो से तीन घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. साथ ही मेघ गर्जन की भी संभावना है. मौसम विभाग द्वार दिशा-निर्देश दिया गया है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो किसी पक्के मकान में जाएं. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.