ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / मैट्रिक परीक्षा में बाधा डालने का आरोप, नियोजित शिक्षकों पर DM ने दिया...

मैट्रिक परीक्षा में बाधा डालने का आरोप, नियोजित शिक्षकों पर DM ने दिया FIR का आदेश

17-Feb-2020 06:58 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL :बिहार में जहां मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार पूरे सूबे के  शिक्षकों चरणबद्ध तरीके किया जा रहा है वहीं सुपौल में हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर डीएम ने एफआईआर करने का निर्देश  दिया है। हड़ताली शिक्षकों पर मैट्रिक परीक्षा में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।


जिले के सदर बीआरसी परिसर में तमाम हड़ताली शिक्षक अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए जमा हुए थे। वे सरकार के खिलाफ अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान बीईओ ने डीएम को सूचना दी कि हड़ताली शिक्षक योगदान देने आ रहे शिक्षकों को रोक रहे हैं ।आनन-फानन में डीएम भी लाव-लश्कर के साथ वहां पहुंच गए और उन्होनें बीईओ को संबंधित शिक्षक नेताओं पर एफआई करने का आदेश दिया। डीएम साहब की इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों ने और भी उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


बता दें कि पूरे बिहार में लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक  'समान काम समान वेतन और समान सेवाशर्त की मांग कर रहे हैं।  इसी कड़ी में जिले के तमाम शिक्षक संघर्ष समन्वय समितिके  बैनर तले हड़ताल कर रहे हैं।