ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / मैट्रिक की कॉपी चेक करने का बढ़ाया गया समय, सभी DM को निर्देश...

मैट्रिक की कॉपी चेक करने का बढ़ाया गया समय, सभी DM को निर्देश जारी

17-Mar-2020 08:39 PM

PATNA : मैट्रिक का मूल्यांकन समय पर नहीं हो पाने के कारण सरकार की ओर से कॉपी जांचने की तारीखों में बढ़ोतरी की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अवधि 17 मार्च से बढाकर 22 मार्च तक की गई है. विभाग की ओर से सभी जिलों के डीएम, डीईओ और मूल्यांकन केंद्र के निदेशक को पत्र लिखा गया है. 


मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से पूरा नहीं हो पाएगा, तो बच्चों का रिजल्ट भी समय पर घोषित नहीं हो पायेगा. बच्चों के भविष्य को देखते हुए ही सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है. मूल्यांकन कार्य में कुछ ही शिक्षक अपना योगदान दे रहे हैं. हालांकि, अब कुछ और शिक्षक योगदान देने पहुंच रहे हैं. शिक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी लेटर के मुताबिक दोनों पालियों में लगातार कॉपियों की जांच कराते हुए मूल्यांकन कार्य को संपन्न करना है.


बिहार के कई जिलों में इंटर की कॉपी जांच पूरी हो गई है. ऐसे में आसपास के कुछ जिलों में मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका है वहां की कॉपियों को यहां जांच के लिए भेजा जा रहा है. 

news image