ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

बरसाना में जंगल की परिक्रमा कर रहे हैं तेजप्रताप यादव, ब्रज में राधा-कृष्ण की अराधना में रमे लालू के बड़े बेटे

06-Feb-2021 09:01 PM

MATHURA : लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव उत्तर प्रदेश के बरसाना में गहवर वन की परिक्रमा कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से वे ब्रज में रमे हैं. पहले वृदांवन फिर मथुरा और अब बरसाना. तेजप्रताप यादव राधाकृष्ण लीला के दिव्य स्थलों के भ्रमण पर हैं.


शनिवार को तेजप्रताप यादव ने गहवर वन की परिक्रमा की. बरसाना के गहवर वन के बारे में कहा जाता है कि एक बार जब राधा रूठ गयीं थी तो कृष्ण ने मयूर बन कर इसी वन में नृत्य किया था. तेजप्रताप यादव ने गहवर वन परिक्रमा के साथ बरसाना के सांकरी खोर, मान मंदिर, ललिता सखी और नागा महाराज के दर्शन किये. ये तमाम ऐसे स्थल हैं जिनसे राधा कृष्ण लीला की कहानियां जुड़ीं हैं. 


तेजप्रताप यादव के स्थानीय मित्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उनके साथ भ्रमण कर रहे हैं. लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव ब्रज के 10 दिनों के भ्रमण पर आये हैं. इस दौरान वे राधाकृष्ण के दिव्य लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं.  


गौरतलब है कि इससे पहले तेजप्रताप यादव का वृदांवन में ई सायकिल पर घूमते वीडियो वायरल हुआ था. बुधवार को वृंदावन के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में तेज प्रताप यादव ई साइकिल चलाते नजर आए थे. तेज प्रताप ने वृंदावन का धार्मिक वेशभूषा भी धारण कर रखा था. पीली धोती, सिर पर टोपी और गले में शाल डाले हुए तेजप्रताप ई साइकिल पर वृंदावन की परिक्रमा कर रहे थे. इस दौरान एक शख्स ने खुद को मीडिया से बताते हुए उनका वीडियो बनाया तो तेज प्रताप ने धमकाते हुए कहा था कि अगर रिकॉर्डिंग की तो केस कर दूंगा.