Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
11-Jun-2020 03:24 PM
DESK : कोरोना के बढ़ते मामले पर अब तक लगाम नहीं लग सका है. देश में संक्रमितों के मामलों में बड़ी तेज़ी से बढ़त देखी जा रही है. कोरोना वायरस से भारत में अब तक 286579 लोगो संक्रमित हो गए हैं वहीं 8102 मौत हो गई है. 1 जून से अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए लॉकडाउन ख़त्म करने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद से देश में मामले पहले की तुलना में काफी बढ़ गए है. क्योंकि इस वायरस का अब तक न तो कोई इलाज है और न ही वैक्सीन, इसलिए ऑफिस या किसी भी वजह से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है. मास्क पहनने से हम इस बीमारी के संक्रमण 95 फीसदी तक बचाव कर सकते हैं. हालांकि, ज़्यादातर लोग मास्क को पहनने का सही तरीका नहीं जानते हैं. जिस वजह से संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप मास्क पहनने के बाद घुटन महसूस करते हैं, तो आपने मास्क सही तरीके से नहीं पहना है. सबसे बड़ी ग़लती लोग ये करते हैं कि वह किसी सार्वजनिक जगह पर बात करते वक्त मास्क को ठुड्डी के नीचे खिसका लेते हैं, जो बेहद ग़लत है. यदि आप कोरोना से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों को जरुर ध्यान में रखना चाहिए.
जब भी मास्क पहनना हो सबसे पहले अपने हाथों को सैनिटाइजर या फिर साबुन से साफ कर लें. अगर साबुन से हाथ धो रहे हैं तो कम से कम 20 सेकंड तक धोएं. सबसे जरूरी बात आप हमेशा साफ मास्क पहनें. मास्क के बीच वाले हिस्से को हाथ न लगाएं. इसे सीधे नाक पर लगाना है और ध्यान रखना है कि चेहरे और मास्क के बीच में कोई गैप नहीं होना चाहिए. घर पहुच कर मास्क उतरने के तुरंत बाद हाथों को साबुन से धो लें.