ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं?

बिना मास्क लागये घर से मत निकलिये, पटना में आज से जिला प्रशासन जुर्माना वसूलेगा

बिना मास्क लागये घर से मत निकलिये, पटना में आज से जिला प्रशासन जुर्माना वसूलेगा

04-Sep-2020 06:41 AM

PATNA : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए पटना जिला प्रशासन ने आज से सख्ती बढ़ा दी है। पटना में आज से अगले 10 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अगर आप घर से बाहर बगैर मास्क के निकल रहे हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा। पटना जिला प्रशासन की तरफ से 14 सितंबर तक यह जांच अभियान चलाया जाएगा। राजधानी में 14 टीमें जांच के काम में लगाई गई हैं। नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों की टीम भी मास्क चेकिंग को लेकर मुस्तैद रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ सीओ और थानाध्यक्ष को इस संबंध में टास्क दिया है। एसडीओ और एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने के लिए कहा गया है।


कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु पटना जिला में 4 सितंबर से 14 सितंबर तक सघन मास्क  चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने दिया है। इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी थानाध्यक्ष सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी सभी कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर मास्क के प्रयोग को सुनिश्चित कराने तथा जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है।


इसके लिए पटना शहर में भी 14 टीमें सड़क पर निकलेगी तथा मास्क के प्रयोग की जांच की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना करने तथा राशि की वसूली करने का निर्देश दिया है।