ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

मस्जिदों और इबादतगाहों के लिए एडवाइजरी जारी, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की गाइडलाइन जानिए

01-Jun-2020 08:14 PM

PATNA : केंद्र सरकार ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दी है। नमाज के लिए मस्जिदों और इबादत गांवों को भी 8 जून से खोला जाएगा। इसके लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एडवाइजरी जारी की है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया लखनऊ की तरफ से मस्जिदों और इबादतगाहों के लिए जो एडवाइजरी जारी की गई है उसमें यह साफ तौर पर कहा गया है कि एडवाइजरी का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग 15 दिनों तक की जाएगी। 


इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन और लखनऊ ईदगाह के इमाम  मौलाना खालिद रशीद फरंगी महल  की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। मस्जिदों और इबादत गांवों के लिए जो एडवाइजरी जारी की गई है वह इस प्रकार है...


1. मस्जिद में किसी तरह की भीड़ न जमा होने दें। 

2. 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले मस्जिद में न जाएं, वे घर पर ही नमाज अदा करें। 

3. मस्जिद में सिर्फ फर्ज नमाज जमाअत के साथ अदा की जाए। सुन्नतें और नफल अपने-अपने घर पर अदा करें। 

4.हर समय की नमाज के लिए हर मस्जिद में 4 जमाअत अलग-अलग 15-15 मिनट के अंतर के साथ अदा की जाए। 

5. हर नमाज की पहली जमाअत अव्वल समय ही में अदा कर ली जाए ताकि बाद में जमाअतों में कोई परेशानी न हो। 

6. जुमे की नमाज के लिए भी अलग-अलग 4 जमाअतों का एहतमाम किया जाए। 

7. जुमे का खुतबा छोटा दिया जाए औऱ उर्दू में तकरीर ने की जाए।

8. वुजू घर से ही करके जाएं। 

9.नमाज मास्क लगा कर अदा करें। 

10.नमाज में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाए और दो नमाजियों के बीच 6 फीट का फासला रखा जाए। 

11. मस्जिद के कालीन और चटाईयों का हटा दिया जाए।

12. हर नमाज से पहले फर्श को फिनायल या डिटॉल से साफ किया जाए और फर्श पर ही नमाज अदा की जाए। 

13. वुजू खाने में साबुन रखा जाए और वुजू करते समय साबुन से जरूर हाथ धोया जाए। 

14. मस्जिद में रखी हुई टोपियों का इस्तेमाल ने करें बल्कि अपनी टोपी खुद ले जाएं। 

15. मस्जिद में दाखिल होने या बाहर निकलने समय भीड़ न लगाए। 

16. न किसी से गले मिले न हाथ मिलाएं। 

news image