ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

मशहूर प्रोड्यूसर और रामोजी फिल्म सिटी के चेयरमैन रामोजी राव का निधन : तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

 मशहूर प्रोड्यूसर और रामोजी फिल्म सिटी के चेयरमैन रामोजी राव का निधन : तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

08-Jun-2024 07:43 AM

By First Bihar

DESK : इस वक्त की एक बड़ी खबर हैदरबाद से आ रही है। यहां एक दुखद घटनाक्रम में रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का आज सुबह निधन हो गया। श्री रामोजी राव ने शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिवार, मित्र और प्रशंसक दिग्गज उद्यमी को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। 


जानकारी के अनुसार, रामोजी ग्रुप के फाउंडर श्री रामोजी राव का निधन शनिवार की सुबह 4:50 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि रामोजी राव की तबियत खराब होने पर उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वायरल बुखार, पीठ दर्द और फेफड़ों की समस्याओं से पीड़ित थे। परिणामस्वरूप, रामोजी राव का इलाज यशोदा अस्पताल में किया गया। बाद में उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी। 


मालूम हो कि,रामोजी राव ईनाडु ग्रुप समुह के संस्थापक और रामोजी फिल्म सिटी के मालिक थे। उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों का निर्माण भी किया है। वह दशकों से राजनीति में शामिल रहे हैं। रामोजी फिल्म सिटी में सभी भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग होती रही है। इनका असली नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। 16 नवंबर, 1936 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रामोजी राव ने बिजनेस और फिल्मों की दुनिया में खूब नाम कमाया। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन हॉटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी शामिल है। 


बताया जा रहा है कि नेटवर्थ ज्ञान' के मुताबिक रामोजी राव की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। जिसे अगर रुपयों में बदलें तो यह रकम 41,706 करोड़ रुपये बनती है। रामोजी राव का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसका नाम ऊषाकिरण मूवीज है। इसके बैनर तले उन्होंने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्में दीं हैं। उन्हें वर्ष 2016 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।