चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
11-Feb-2024 06:46 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू की विधायक दल की बैठक में चार विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े सियासी उलटफेर की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि लालू और तेजस्वी जिस खेल की बात कर रहे थे वे उसमें सफल होते दिख रहे हैं हालांकि नीतीश सरकार में मंत्री बने सुमित सिंह ने दावा किया है कि जो चार विधायक बैठक में नहीं पहुंचे हैं वे भी पहुंच जाएंगे।
दरअसल, निर्दलीय विधायक से मंत्री बने सुमित सिंह जेडीयू विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे थे। बैठक में शामिल होने के थोड़ी देर बाद ही वे बाहर निकल गए। बैठक से बाहर आने के बाद उन्होंने दावा किया कि जो चार विधायक बैठक में नहीं पहुंचे हैं उनसे बात हो गई है वे आ रहे हैं।
सुमित सिंह ने बड़े खेल से इनकार करते हुए कहा कि सभी विधायक रास्ते में हैं और बैठक में पहुंच रहे हैं। कोई खेला नहीं होने जा रहा है, हमलोग पहले ही कह चुके हैं कि खिलाड़ी तो हमलोग है, हम ही खेला करेंगे। विधायकों का मोबाइल बंद होने के सवाल पर सुमित सिंह ने कहा कि किसी विधायक का मोबाइल बंद नहीं है, उनके दूसरे नंबर पर सभी से बात हुई है और वे लोग आ रहे हैं।
बता दें कि मंत्री विजय चौधरी के आवास पर चल रही विधायक दल की बैठक में जेडीयू के चार विधायक नहीं पहुंचे हैं। चारों विधायकों के मोबाइल बंद हो गए हैं। शेखपुरा के बरबीघा से जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार, जेडीयू विधायक बीमा भारती, विधायक दिलीप राय और जेडीयू विधायक डॉ. संजीव बैठक में नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट में बड़े खेल की संभावना प्रबल हो गई है।