ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सामुदायिक किचन का लिया जायजा, कहा- कोरोनाकाल में ना रहे कोई भूखा

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सामुदायिक किचन का लिया जायजा, कहा- कोरोनाकाल में ना रहे कोई भूखा

19-May-2021 05:35 PM

DESK: बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सामुदायिक किचन का दौरा कर भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान चकाई के बीडीओ सुनील कुमार चांद, सीओ अजीत कुमार झा और सोनो प्रखंड के सीओ अनिल कुमार चौबे भी मौजूद थे। 


विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने चकाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, सोनो एवं चकाई प्रखंड के उच्च विद्यालय बामदह एवं पंचायत सरकार भवन, माधोपुर में चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक किचन में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता, शुद्धता पर मेरा विशेष ध्यान रहता है। ऐसे में अगर यहां व्यवस्था हुई है तो उसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।


मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कोरोना काल में कोई भूखा ना रहे। उन्होंने बताया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में 4 सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है। चरकापत्थर में भी कम्युनिटी किचन चल रही है। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।  


मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना आपदा और लॉकडाउन से आजीविका पर संकट को देखते हुए पूरे बिहार में यह व्यवस्था की गयी है। हमने भी अपने चकाई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इसकी बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया था।


वैश्विक महामारी कोरोना और लॉकडाउन में बेकारी की वजह से क्षेत्र में कोई भूखा ना रहे इसे लेकर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गयी है। अपने क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। क्षेत्र के लोगों की बेहतरी के लिए प्रयासरत हूं। यही कारण है कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक किचन की शुरुआत की और खुद यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।