ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / मंत्री ने की घोषणा: सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये...

मंत्री ने की घोषणा: सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये का इनाम, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी भी देंगे

22-Jun-2021 05:46 PM

DESK: एक ओर जहां देश के कई राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू किए जाने पर चर्चा की जा रही है। वहीं इसे लेकर मिजोरम के एक मंत्री का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। मंत्री ने ज्यादा बच्चों वाले पैरेन्ट्स को इनाम देने की घोषणा तक कर दी है। यही नहीं उन्हें सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत करने की भी बात कही है। 


20 जून को फादर्स डे के मौके पर उन्होंने इस बात की घोषणा की। मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने अपने बयान में कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये कैश, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे। कम जनसंख्या वाले "मिजो समुदायों" में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने यह ऐलान किया है। हालांकि मंत्री जी ने इस दौरान बच्चों की न्यूनतम संख्या का उल्लेख नहीं किया है।


मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति की वकालत कर रहे हैं। असम और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में काम कर रहे हैं। वही मीजोरम के मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र आइजोल पूर्व -2 में सबसे अधिक संतान वाले जीवित पुरुष या महिला को पुरस्कृत करने की बात कह रहे हैं। ऐसे पैरेन्ट्स को एक लाख रुपये कैश प्रोत्साहन राशि से के तौर पर में देंगे और उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि....'मिजोरम की जनसंख्या में लगातार गिरावट की वजह से प्रदेश कई क्षेत्रों में पिछड़ जाता है। कम जनसंख्या चिंता का विषय है। यह मिजो जैसी छोटी जनजातियों के विकास और उन्नति में बाधक साबित हो रहा है।'


 मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने बताया कि यह राशि उनके बेटे की स्वामित्व वाली नॉर्थ ईस्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज के द्वारा प्रदान की जाएगी। बांझपन दर और मिजो आबादी में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। जिनकी जनसंख्या बहुत कम है। जो उनके विकास में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की जनसंख्या 10 लाख 91 हजार थी। राज्य का क्षेत्रफल लगभग 21 हजार 87 वर्ग KM है। मिजोरम में केवल 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व है जबकि अरुणाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। मिजोरम देश में दूसरा सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है।