ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे ओसामा से मिलने, हिना शहाब का जाना हालचाल

मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे ओसामा से मिलने, हिना शहाब का जाना हालचाल

28-Jul-2021 04:55 PM

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में सियासत का केंद्र बन चुके वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी ने दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की है.


मंत्री मुकेश सहनी ने शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत का हालचाल जाना है. मुकेश सहनी से पहले तेजस्वी यादव भी मंगलवार की रात हिना शहाब का हाल जानने पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल पहुंचे थे. तेजस्वी यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी और अख्तरुल शाहीन भी थे.


तेजस्वी यादव बिस्कोमान में विधायक दल की बैठक कर रहे थे और बैठक में ही उन्हें जानकारी मिली की शहाबुद्दीन की पत्नी की तबियत खराब है और उनका इलाज पटना में चल रहा है. बैठक के बाद तेजस्वी उन्हें देखने अस्पताल गए. आपको ये भी बता दें कि शहाबुद्दीन की दिल्ली में हुई मौत के बाद तेजस्‍वी यादव के उनके घर नहीं जाने और स्‍वजनों से मुलाकात नहीं करने को लेकर समर्थकों में नाराजगी थी. हालांकि आरजेडी समेत कई दलों के मंत्री विधायकों ने जाकर मुलाकात की थी.


news image



हिना शहाब से मुलाकात के बाद इस दौरान मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना, जो पारस हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं और अपना इलाज करा रहे हैं. बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान की तबीयत कुछ दिनों से ख़राब है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. 


news image


आपको बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को लेकर बिहार से लेकर यूपी की सियासत गरमाई हुई है. दरअसल एनडीए में आपसी सामंजस्य को लेकर सपना स्वर ऊंचा कर मुकेश सहनी थोड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. हालांकि आज उन्होंने विधानसभा में जरूर बीजेपी को एक बड़ी चेतावनी दे दी है.


गौरतलब हो कि बीते दिन दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. आनन-फानन में उन्हें पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.