ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर भड़के BJP विधायक, कहा - मेरे...

मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर भड़के BJP विधायक, कहा - मेरे सामने बोलते तो वहीं पटक कर मुंह तोड़ देता...

27-Sep-2023 02:34 PM

By First Bihar

PATNA : लालू यादव के इशारे पर मनोज झा ने ठाकुरों पर विवादित बयान दिया है। लालू यादव फिर 90 के दशक में बिहार को ले जा रहे हैं। 90 के दशक में लालू भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण, लाला (भूरा बाल) को साफ करने की बात करते थे, इसलिए पूरी पार्टी साफ हो गई। मनोज झा माफी मांगें। अगर वो मेरे सामने बोले होते तो वहीं पटककर मुहं तोड़ डालते। यह बातें भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कही है। 


दरअसल, भाजपा के विधायक ने राज्यसभा में राजद के सांसद मनोज झा के तरफ सदन में 'ठाकुर' वाली कविता सुनाने के बाद जो सियासत गर्म हुई है उसपरअपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। नीरज बबलू ने कहा है कि - ठाकुर के नाम पर खौफ फैलाया जा रहा है। जिस तरह का बयान सदन में दिया गया है मनोज झा तरफ से यह काफी दुखद और चिंताजनक है। वह कह रहे हैं कि हमें अपने अंदर के ठाकुर को मारना चाहिए तो वह क्या संदेश देना चाह रहे हैं? 


मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपके अंदर का जो ठाकुर है क्या वह रावण है? आप यदि यह कहते हमें अपने अंदर के रावण को मारना है तो बात चलती।  लेकिन आप कह रहे हैं, हमें अपने अंदर के ठाकुर को मारना चाहिए तो कहीं ना कहीं यह साजिश के तहत बयान दिया गया है।


नीरज बबूल ने कहा कि - जब से लाल यादव जेल से बाहर आए हैं तब से यह साजिश कर रहे हैं। इससे पहले लालू जी बोले थे भूरा बाल साफ करो, उसका नतीजा क्या हुआ है वह लाल जी भी अच्छी तरह देख चुके हैं। मैं तो यह स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि अगर मेरे सामने इस तरह की बयान बाजी होती तो मैं सही में पटक कर मुंह तोड़ देता।


उधर, विधायक चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतन आनंद ने यह भी कहा कि किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन है। ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएग। चेतन आनंद ने कहा कि उन्होंने कविता के जरिए ठाकुर समाज को पूरे तरीके से विलेन के रूप में पेश किया।