ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर

Home / news / Manmohan Singh former PM Last Rites : आज पंचतत्व में विलीन होंगे...

Manmohan Singh former PM Last Rites : आज पंचतत्व में विलीन होंगे पूर्व PM मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

28-Dec-2024 08:12 AM

By First Bihar

Manmohan Singh former PM Last Rites : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा  नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले अब से थोड़ी देर बाद उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां आम जनता और कार्यकर्ता उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। साढ़े 9 बजे के बाद उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी। 


वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में गुरुवार (26 दिसंबर) रात निधन हुआ था।  उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


इसके अलावा केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ और अब इस अनुरोध को केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है। 


इधर, शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि उनकी बेटियां अमेरिका में थीं। बहरहाल, उनके अंतिम संस्कार और समाधि स्थल को लेकर विवाद भी पैदा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस ने डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार के लिए केंद्र से दिल्ली में यमुना किनारे जगह देने का आग्रह किया था, जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मृति स्थल हैं।