सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
03-Jul-2021 12:45 PM
PATNA : जेडीयू के आज दो नेताओं को आरजेडी का दामन थामना था. पूर्व विधायक मंजीत सिंह और महेश्वर सिंह आरजेडी में शामिल होने वाले थे. तेजस्वी से हाथ मिलाकर पलटी मारने वाले मंजीत सिंह तो आरजेडी में नहीं आए लेकिन महेश्वर सिंह आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो रहे हैं. पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने जेडीयू छोड़ने का फैसला जब एक बार कर लिया तो वह मंजीत सिंह की तरह यू टर्न लेने नहीं गए. महेश्वर सिंह आज आरजेडी में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर पहुंच चुके हैं.
कभी राम विलास पासवान के सहयोगी रहे महेश्वर सिंह बाद के दिनों में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे. पिछला चुनाव उन्होंने जेडीयू से टिकट नहीं मिलने पर आरएलएसपी के टिकट पर लड़ा था. केसरिया विधानसभा सीट से चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब उन्होंने आरजेडी का दामन थामने का फैसला किया है.
आरजेडी की सदस्यता लेने पहुंचे महेश्वर सिंह ने कहा है कि बिहार में अफसरशाही बेकाबू है. नीतीश कुमार को यह अफसरशाही भारी पड़ने वाली है. बिहार में जिस तरह का माहौल हो गया है उस माहौल में लोग बदलाव चाहते हैं. हालात अब ऐसे हो गए हैं कि अफसर मंत्री तक की बात नहीं सुन रहे हैं तो ऐसे में जनता की बात सुनना तो बहुत दूर की बात है. लिहाजा उन्होंने भी लोगों की मांग पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनता की सेवा करने का फैसला लिया है.