मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
15-Sep-2020 09:38 AM
PATNA : प्रखर समाजवादी नेता और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रघुवंश प्रसाद सिंह अब इस दुनिया में नहीं है. कल वे पंचतत्व में विलीन हो गए. लेकिन रघुवंश प्रसाद सिंह की चिट्ठी को लेकर बिहार में सियासत जारी है.
अपने आखिरी वक्त में लिखी चिट्ठी की वजह से रघुवंश प्रसाद सिंह काफी सुर्खियों में थे और अब जब वे इस दुनिया में नहीं है बावजूद इसके उनकी चिट्ठी को लेकर खूब सियासत हो रही है. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हम की तरफ से एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें रघुवंश प्रसाद सिंह की चिट्ठी को लेकर लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव और लालू यादव पर भी हमला बोला गया है.
पोस्टर के जरिए मांझी की पार्टी ने पूछा है कि आखिर अपने नाकारा बेटों को स्थापित करने के लिए लालू और कितनों की बलि लेंगे. जाहिर है संकेत साफ है बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं और रघुवंश प्रसाद सिंह की चिट्ठी जिसको लेकर कई सवाल भी हैं कि उन्होंने किन परिस्थितियों में लिखी कैसे लिखें उस चिट्ठी को लेकर बिहार में सियासत हो रही है और होती रहेगी क्योंकि राजनीति तो राजनीति होती है.