बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Oct-2019 12:25 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पटना में जलजमाव के कारणों की जांच को लेकर सियासत शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और मंत्री सुरेश शर्मा के अलग-अलग बयानों के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सुशील मोदी और सुरेश शर्मा पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।
जीतन राम मांझी ने कहा है कि सरकार में बैठे लोग दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा अपने विभाग के अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि डिप्टी सीएम सुशील मोदी मंत्री सुरेश शर्मा को। मांझी ने कहा है कि जिन अधिकारियों ने पटना को डुबो दिया उन्हें ही जांच का जिम्मा दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि पटना में जलजमाव और नगर निगम के अंदर जो खेल चल रहा है उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। अगर सरकार इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराएं तो हकीकत सामने आ जाएगी। मांझी ने कहा कि सरकार सीबीआई से इस मामले की जांच नहीं कराना चाहती लिहाजा अपने स्तर से जांच कराकर मामले की लीपापोती का प्रयास किया जाएगा।