बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Sep-2019 12:41 PM
KATIHAR: बिहार में छह सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होते ही महागठबंधन बिखर गया. नाथनगर सीट को लेकर नाराज चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गये हैं.
ठीक नहीं है तेजस्वी का लक्षण
गुरुवार को कटिहार के आजमनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मांझी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. मांझी ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद से ही तेजस्वी यादव का लक्षण सही नहीं है. तेजस्वी के लक्षण को देखकर लगता है कि NDA को लेकर उनके दिल मे सॉफ्ट कार्नर है.
जीतन राम मांझी ने कहा कि उपचुनाव के घोषणा होने के बाद महागठबंधन के सभी नेताओं के साथ चर्चा कर और जनता की राय को देखते हुए नाथनगर से अजय राय को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन राजद ने बगैर किसी को बताए नाथनगर से अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिया है. इसलिए अब नाथनगर में हम फ्रंटफुट से बैकफुट पर नहीं जा सकती है.
इसके साथ ही मांझी ने यह भी क्लियर कर दिया है कि राजद के इस फैसले से रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज हैं.
बता दें कि हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने गुरुवार को कहा था कि राजद के बिना भी बिहार में महागठबंधन चल सकता है.