ब्रेकिंग न्यूज़

Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना

मांझी के बाद सहनी का नम्बर, तेजस्वी नहीं दे रहे तवज्जो

मांझी के बाद सहनी का नम्बर, तेजस्वी नहीं दे रहे तवज्जो

03-Sep-2020 04:38 PM

PATNA: महागठबंधन में सहयोगी दलों को अपनी शर्तों पर चलने के लिए मजबूर करने वाले तेजस्वी यादव ने अब मांझी के बाद अब मुकेश सहनी की मुश्किलें बढ़ा दी है। आरजेडी के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव फिलहाल मुकेश सहनी को सीट बंटवारे में कोई तवज्जो देने को तैयार नजर नहीं आ रहे है। सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच अंदर खाने जो खिचड़ी पक रही है उसका अंदाजा ना तो उपेंद्र कुशवाहा लगा पा रहे हैं और ना ही मुकेश सहनी। सहनी या तो राजनीतिक रूप से इतने अपरिपक्व हैं कि उन्हें खतरे का अंदाजा नहीं हो पा रहा या फिर अपने संभावित हश्र को छिपाने के लिए वे बड़बोलेपन को ढाल बना रहे हैं। अपने झूठे दावों की वजह से वे अपनी विश्वसनीयता भी खो चुके हैं। 




2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दावा किया कि वे बिहार की 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन जब महागठबंधन में सीटों की हिस्सेदारी बंटी तो मुकेश सहनी के हिस्से में सिर्फ तीन सीटें आयी और तीनों सीटें वे हार गये। वे खुद भी चुनाव हारे। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुकेश सहनी दावा करते रहे हैं आरजेडी से सीटों को लेकर उनकी बातचीत हो गयी है और सबकुछ क्लियर है। 20 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले मुकेश सहनी को ‘मांझी’ की तरह महागठबंधन से बाहर जाने का रास्ता दिखाने का प्लान तेजस्वी ने सेट कर लिया है। 

वीआईपी पार्टी और मुकेश सहनी का पिछला हश्र देख चुके सहनी पर अब तेजस्वी दांव लगाने को तैयार नहीं है। अंदरखाने से जो खबर है उसके मुताबिक तेजस्वी ने मुकेश सहनी को भाव देना बंद कर दिया है। सहनी लगातार तेजस्वी से बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन तेजस्वी ने अब तक सहनी से बात नहीं की है। हांलाकि तेजस्वी निजी सहायक से मुकेश सहनी की बातचीत हुई है लेकिन सहनी तेजस्वी से बातचीत नहीं होने पर बहुत बेचैन हैं। सहनी को यह डर सताने लगा है कि कहीं उनका हश्र भी मांझी जैसा न हो या फिर उससे भी बुरा न हो क्योंकि बिहार के सीएम रहे जीतन राम मांझी को किनारे लगाने में देर नहीं की और अब जो मुकेश सहनी को लेकर तेजस्वी के तेवर है उससे साफ है कि तेजस्वी सहनी को औकात बता देना चाहते हैं।