दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Jun-2020 11:40 AM
PATNA: पीएम मोदी ने मन की बात में गलवान घाटी में शहीद बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले शहीद जवान कुंदन कुमार को याद किया. कहा कि उनके पिता की बातें मेरे कानों में आज भी गूंज रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के शब्द तो कानों में गूंज रहे हैं वो कह रहे थे, अपने पोतों को भी देश की रक्षा के लिए सेना में भेजूंगा. यही हौंसला हर शहीद के परिवार का है. वास्तव में इन परिजनों का त्याग पूजनीय है. भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है. उसी संकल्प को हमें भी जीवन का ध्येय बनाना है. हर देशवासी को बनाना है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए जिससे सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े. देश और अधिक सक्षम बने. देश आत्मनिर्भर बने यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी.
दोनों पोतों को भेजूंगा सेना में
17 जून को शहीद कुंदन के अंतिम संस्कार के दौरान उनके पिता निमिन्द्र यादव ने कहा था कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है. मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ. मेरे दो पोते हैं. उन दोनों को भी मैं देश की सेवा के लिए भेजूंगा. 2012 में कुंदन सेना में शामिल हुए थे. 2013 में शादी हुई. कुंदन के छह और चार साल के दो बेटे हैं. कुंदन विशनपुर पंचायत के आरण गांव के रहने वाले थे. जिससे आज पीएम मोदी ने फिर याद किया है. बता दें कि 16 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए थे. जिसमें बिहार के कुंदन समेत पांच जवान शामिल थे.