ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस

‘मां के नाम पर पेड़ लगाकर धरती मां को बचाएं’ मन की बात में पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

‘मां के नाम पर पेड़ लगाकर धरती मां को बचाएं’ मन की बात में पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

30-Jun-2024 11:58 AM

By First Bihar

DELHI: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आपको तीन महीने पहले कहा था कि फिर मिलूंगा। इस दौरान पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन के कारण बदल रहे मौसम के लिए पौधारोपण को काफी जरूरी बताया और देशवासियों से अपील की है कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोग अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाएं और धरती मां को बचाएं।


दरअसल, तीसरी बार देश की बागड़ोस संभालने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों से मन की बात की। इससे पहले पिछली बार 25 फरवरी को पीएम मोदी ने मन की बात के 110वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया था। केंद्र में सरकार गठन के बाद पहली बार पीएम मोदी ने मन की बात देशवासियों से की और तमाम पहलूओं पर देश के सामने अपने विचार रखे।


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज सभी देशवासियों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने उन्होंने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना विश्वास दोहराया है। 2024 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाला हो। मैं चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।


प्रधानमंत्री ने आगामी ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि मैं जल्द ही भारतीय दल से मिलने वाला हूं। उन्होंने देशवासियों से कहा कि आप लोग भी अपने-अपने तरीके से भारतीय टीम को शुभकामना संदेश भेजें। उम्मीदें रंग लाएंगी और हम खेल में भी लगातार आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ढेरों बधाई। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। मेरी सभी से फोन पर बात भी हुई है।


उन्होंने कहा कि हम अपनी मां के कर्ज को कभी नहीं चुका सकते हैं, मां हर किसी के जीवन में अहम होती है। इसलिए इस बार पर्यावरण दिवस पर नई शुरुआत करें। पीएम मोदी ने अपील की कि हर कोई अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाए और उसकी तस्वीरें साझा करे। उन्होंने कहा कि मैं अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि पर्यावरण दिवस के लिए हर देशवासी अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाकर धरती मां की रक्षा करे।