ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / ममता बनर्जी आज लेंगी सीएम पद की शपथ, प्रशांत किशोर समेत TMC के...

ममता बनर्जी आज लेंगी सीएम पद की शपथ, प्रशांत किशोर समेत TMC के कई बड़े नेता होंगे शामिल

05-May-2021 08:37 AM

DESK : पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत के बाद आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह 10:45 बजे अकेली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. कार्यक्रम राजभवन के टाउन हॉल में होगा. इसके बाद ममता बनर्जी राज्य सचिवालय जाएंगी. समारोह में प्रशांत किशोर समेत TMC के बड़े नेता शामिल होंगे. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, वाम मोर्चा से विमान बोस, को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है. 


बता दें कि ममता बनर्जी के कैबिनेट के साथी 6 या 7 मई को शपथ लेंगे. कल के कार्यक्रम में BCCI प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली और बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को भी न्योता भेजा गया है. जानकारी हो कि ममता बनर्जी राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी. हालांकि, खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार चुकी हैं. इससे पहले ममता ने 20 मई 2011 को पहली और 27 मई 2016 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.


बंगाल ने 1950 से लगातार 17 सालों तक कांग्रेस को सत्ता सौंपी, लेकिन जब राज्य को सियासी उठापटक का सामना करना पड़ा तो 1977 में उसने वामदलों को चुन लिया. इसके बाद बंगाल ने लेफ्ट को एक या दो नहीं, पूरे सात विधानसभा चुनाव जिताए. लेफ्ट ने CPM की अगुआई में भारी बहुमत के साथ पूरे 34 साल राज किया. लेफ्ट का दौर खत्म हुआ तो ममता की तृणमूल को सत्ता मिली और वे पिछले दस साल से आरामदायक बहुमत के साथ बंगाल पर राज कर रही हैं. इस बार फिर वे भारी बहुमत के साथ लौट रही हैं.