ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

ममता दीदी से जल्द बात करेंगे तेजस्वी, बंगाल और असम चुनाव के लिए फार्मूला तय

11-Feb-2021 07:59 AM

PATNA : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने वहां चुनाव लड़ने का फैसला किया है. आरजेडी पश्चिम बंगाल में 8 और असम में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पश्चिम बंगाल में आरजेडी की रणनीति टीएमसी के साथ तालमेल करने की है और इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करेंगे.


असम में सीपीआई सीपीएम और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ तालमेल कर आरजेडी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है.बुधवार को दिल्ली में तेजस्वी यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी और राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने एक बार फिर से बातचीत की. इस दौरान दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई.


दिल्ली में तेजस्वी के साथ हुई बैठक के बाद श्याम रजक ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक पार्टी ने बंगाल और असम के लिए अपनी नीति तय कर रही है. श्याम  रजक ने कहा है कि हम बीजेपी को हराने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ लगातार बात कर रहे हैं. यह तय हो गया है कि आरजेडी बंगाल, असम और दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव लड़ेगी. अब तेजस्वी ममता बनर्जी और असम के नेताओं से बात करेंगे इसके बाद तय हो जाएगा कि किन-किन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे. दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन के लिए सीटों का चयन किया जा रहा है, इस संबंध में आरजेडी दिल्ली के नेताओं के संपर्क में है.