Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Oct-2023 09:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: रेप मामले में बेगूसराय कोर्ट ने 20 साल के युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। बेगूसराय पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने पोक्सो मामले की सुनवाई करते हुए तेघड़ा थाने के पकठौल निवासी 20 वर्षीय कुंदन कुमार चौरसिया को पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 में दोषी पाकर 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 20 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया।
पोक्सो कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को एक लाख रुपया पीड़िता के पक्ष में सहायता राशि भुगतान करने का आदेश दिया है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने कुल 10 लोगों की गवाही कराई। सभी गवाहों ने घटना का पूर्ण रूपेण समर्थन किया। आरोपित पर आरोप है कि 15 अप्रैल 2022 को 7 बजे सुबह में ट्यूशन पढ़ने गई 7 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था।
बता दें कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता ने इस मामले के पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया था। जिसमें पीड़िता बतायी थी कि वह ट्यूशन पढ़ने गई थी तभी आरोपित ने घर में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया और मुंह बंद कर दिया। चिल्लाने पर उसे मारा पीटा गया और उसके साथ उसने गंदा काम किया।