ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई ...

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई

19-Oct-2022 01:52 PM

DESK: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम अब सामने आ गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। शशि थरूर ने खड़गे को जीत की बधाई दी है। 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष कांग्रेस को मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं।


खड़गे की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी को पूरे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिल गया। आज हुए मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी रहा। शशि थरूर से करीब 6000 वोट से खड़गे ने जीत हासिल की है। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद उनके घर के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी खुशी का इजहार किया। खड़के के घर के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। 


मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर भी जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़ों के साथ लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने खड़गे की जीत की खुशी पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलायी और अपनी खुशी का इजहार किया। 


खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है। शशि थरूर ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष बनना बहुत बड़े सम्मान की बात है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मल्लिकार्जुन खड़गे को इसमें सफलता मिले मेरी यही कामना है। एक हजार से अधिक साथियों का समर्थन मिलने पर थरूर ने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकते। अब मेरी भूमिका क्या रहेगी यह खड़गे तय करेंगे।