ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / माले विधायकों का अनशन, कोरोना संकट में BJP-JDU पर ओछी राजनीति करने का...

माले विधायकों का अनशन, कोरोना संकट में BJP-JDU पर ओछी राजनीति करने का आरोप, विधायकों की भूमिका छोटा करने की कही बात

21-May-2021 04:29 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: विधायक राशि के पारदर्शी इस्तेमाल की गारंटी की मांग माले विधायकों ने सरकार से की है। इसे लेकर माले के सभी विधायक आज अनशन पर बैठ गये। पटना के छज्जुबाग स्थित विधायक दल कार्यालय में भी विधायक अनशन पर बैठे। भूख हड़ताल में भाकपा-माले के फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ शामिल हुए। माले विधायकों ने सरकार के इस फैसले को गलत ठहराया। माले विधायकों का कहना है कि बिना विधायक और पार्षद से बातचीत किए अलोकतांत्रिक तरीके से योजना मद से 2-2 करोड़ की राशि अधिग्रहित करने  का फैसला सरकार ने लिया है।


news image


भूख हड़ताल में भाकपा-माले के फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ शामिल हुए। पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि हमें इस बात पर आपत्ति नहीं है कि सरकार ने 2 करोड़ पैसा ले लिया। आपत्ति इस बात पर है कि उसने हमलोगों से न तो कोई राय ली और न ही कोई पारदर्शिता अपनाई जा रही है। पिछली बार भी सरकार ने 50 लाख की राशि ले ली थी लेकिन आज तक यह नहीं बताया गया कि वह ख़र्च हुआ भी या नहीं। 


news image


पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने बताया कि सभी माले विधायकों का यह मांग है कि इस मद की राशि के खर्च में हमारी राय को प्राथमिकता दी जाए और कम से कम 1 करोड़ रुपया सम्बन्धित विधानसभा में खर्च किया जाए। माले के सभी विधायकों ने तो शेष 1 करोड़ की राशि को भी स्वास्थ्य उपकरणों पर खर्च करने की अनुशंसा कर दी है लेकिन प्रशासन की कार्रवाई कछुए की चाल से चल रही है।


news image


वही फुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने बताया कि शेष बचे 1 करोड़ की राशि से हमने फुलवारी में ऑक्सिजन प्लांट लगाने की अनुशंसा की थी। लेकिन सरकार कहती है कि ऐसी अनुशंसा का प्रावधान ही नहीं है। फिर विधायकों का पैसा लेकर यह सरकार क्या करेगी? अभी तो युद्ध स्तर पर लगकर इन कार्यों को करना था। लेकिन इस संकट में भी भाजपा-जदयू के लोग ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। वे नहीं चाहते कि कोई विधायक इस पर बात करें। वे पैसा भी अधिग्रहित कर चुके हैं और काम भी ठीक से नहीं कर रहे हैं।


news image


फुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि यदि सरकार का रवैय्या यही रहा तो कोविड के वर्तमान दूसरी लहर में शायद ही इन पैसों का सही उपयोग हो पाए। इसलिए प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।


news image


माले विधायक दल नेता महबूब आलम बारसोई, अरूण सिंह काराकाट, महानंद सिंह अरवल, मनोज मंजिल अगिआंव, सुदामा प्रसाद तरारी, सत्यदेव राम दरौली, अमरजीत कुशवाहा मैरवां, बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता सिकटा, रामबलि सिंह यादव जहानाबाद और अजीत कुशवाहा डुमरांव में एक दिवसीय अनशन पर बैठे।