ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / मालवाहक ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मालवाहक ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

30-Aug-2020 11:59 AM

By RAJ

NALANDA : रहुई थाना इलाके के भेंडा गांव के समीप मालवाहक ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में मिठाई कारोबारी समेत दो युवकों की मौत हो गयी.  घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर गई. 


मृतक सोहसराय थाना इलाके के श्रृंगारहाट निवासी बैधनाथ पांडेय का 40 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पांडेय उर्फ कारू बताया जा रहा है. जबकि दूसरा युवक बिहार थाना इलाके के अम्बेर श्रीस्तल निवासी श्रवण तांती का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है. परिजनों ने बताया कि देवेंद्र मिठाई का कारोबार करता था. वह गया से मिठाई लाकर जिले में दुकान दुकान पहुंचता था. इसी सिलसिले में आज वह मिठाई पहुंचाने रहुई जा रहा था तभी यह घटना घटी. 


इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.