ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला

महुआ मोइत्रा पर ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला

02-Apr-2024 08:52 PM

By First Bihar

DESK: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे जाने के मामले में ईडी ने टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर यह मामला ईडी ने  दर्ज किया है।


बता दें कि इससे पहले विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में महुआ मोइत्रा और दुबई के व्यापारी दर्शन हीरानंदानी को ईडी ने समन जारी किया था। लेकिन इस समन को नजरअंदाज कर महुआ मोइत्रा चुनाव प्रचार में लगी थी। बता दें कि महुआ को पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी ने उम्मीदवार बनाया है। 


दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए महुआ उनसे पैसे लेती हैं। बीजेपी सांसद की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच की और शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट सदन में रखी थी। एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर लोकसभा अध्यक्ष ने महुआ को अयोग्य करार देते हुए उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी थी।