ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में कहीं दिखे गड़बड़ी तो ऐसे करें शिकायत, एक कॉल में होगा एक्शन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में गड़बड़ी पाए जाने पर 112, 0612-2824001 या 1950 पर कॉल करें। cVIGIL ऐप से 100 मिनट में होगा एक्शन, 4.5 लाख जवान तैनात..

Bihar Election 2025
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर वोटिंग चल रही है। गोपालगंज से बक्सर तक 4.5 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी और 1500 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती ने पूरे इलाके को किले में बदल दिया है। ऐसे में डीजीपी विनय कुमार ने साफ कहा है कि कोई उपद्रवी कानून हाथ में लेगा तो प्रिवेंटिव अरेस्ट होगा और चुनाव खत्म होने के बाद स्पीडी ट्रायल में उसे सजा दी जाएगी।


मतदाताओं के लिए राहत देते हुए डीजीपी ने बताया है कि बूथ पर धांधली, धमकी या कोई संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत शिकायत करें। बिहार पुलिस का स्पेशल कंट्रोल रूम 24 घंटे अलर्ट पर है। एक फोन करेंगे तो सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस की गाड़ी मिनटों में पहुंच जाएगी। नेपाल बॉर्डर से यूपी तक जॉइंट पेट्रोलिंग, मिरर चेकपोस्ट और ड्रोन निगरानी हो रही है।


शिकायत के लिए नंबर

- कंट्रोल रूम: 0612-2824001 या 0612-2215611  - इमरजेंसी: डायल 112  

- चुनाव आयोग हेल्पलाइन: टोल-फ्री 1950  

- ईमेल: ceo_bihar@eci.gov.in या ceobihar@gmail.com  

- ऐप: cVIGIL डाउनलोड करें, फोटो-वीडियो अपलोड करें, 100 मिनट में कार्रवाई की गारंटी।