ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

महुआ में डॉ मुकेश रौशन का जनसंपर्क अभियान जारी, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे

31-Oct-2020 02:00 PM

VAISHALI : महुआ विधान सभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. मुकेश रौशन ने अपने समर्थकों के साथ कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. 

महुआ विधानसभा इलाके के डगरु पंचायत के कई गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें जनता का काफी प्याय मिला.  इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समर्थक तथा स्थानीय युवा तथा बुजुर्ग उपस्थित रहे. 

जनसंपर्क के दौरान लोगों से डॉ. मुकेश रौशन ने विधानसभा भेज कर महुआ की सेवा करने का मौका देने का अनुरोध किया तथा बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया. मुकेश रौशन ने कहा कि महुआ का विकास, प्रगति और उन्नति ही मेरी प्राथमिकता रहा है. महुआ की जनता का प्यार और आशीर्वाद बना रहे तो जीत निश्चित है और तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.

बता दें कि महुआ विधानसभा सीट से पिछली बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत दर्ज की थी. इस बार तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.