बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Dec-2019 07:40 AM
BUXAR: बिहार में खाकी वर्दी को दागदार करने वाला ASI आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. बक्सर के डुमरांव में बीएमपी-4 की महिला सिपाही पर पोस्टिंग के बदले फिजिकल रिजेशन का दबाव बनाने वाले ASI को अरेस्ट कर लिया गया है. अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद ASI सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
हालांकि पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बयान देने से बचते नजर आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है. जांच टीम में दो महिला ASI और एक थानाध्यक्ष शामिल हैं. आपको बता दें कि इस मामले की जांच के लिए पीड़ित महिला सिपाही ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पत्र लिखा था.
दरअसल ASI सत्येंद्र कुमार ने एक महिला सिपाही की मनचाही पोस्टिंग के बदले फोन करके उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था. इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था. जिसमें आरोपी दारोगा महिला पुलिसकर्मी से अश्लील बात कर रहा था. ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में जांच बैठायी गयी थी. जिसके बाद आरोपी पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.