Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
13-Apr-2021 09:44 AM
PATNA : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट कल जारी किया गया जिसमें कुल 11838 अभ्यर्थी सफल हुए. सफल अभ्यर्थियों में 43 फीसदी महिलाएं शामिल हैं. बिहार की महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के मामले में बिहार देशभर में पहले रैंक पर है. इंडियन पुलिस मानव संसाधन के 1 जनवरी 2020 के आंकड़ों के अनुसार बिहार पुलिस में सर्वाधिक 25.30% महिलाएं हैं.
आपको बता दें कि देश में महिला पुलिसकर्मियों की कुल क्षमता 215504 है. इसमें केवल बिहार में पुलिस बल की क्षमता 91862 है जिसमें 23245 महिला पुलिसकर्मी हैं जो कुल संख्या का 25.30% है. हालांकि संख्या के मामले में सर्वाधिक महिला पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश में हैं. उत्तर प्रदेश में कुल पुलिस बल की क्षमता 303450 है जिनमें 29112 महिला पुलिसकर्मी हैं. यह कुल संख्या का 9.59% है. इसके अलावा महाराष्ट्र में 214776 पुलिसकर्मी हैं जिनमें 26890 महिला पुलिसकर्मी हैं जो कुल संख्या का 12.52% है. संख्या के मामले में बिहार इन दोनों राज्यों के बाद है. लेकिन प्रतिशत के मामले में अव्वल है.
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष के.एस.द्विवेदी ने कहा कि बहाली में 35 प्रतिशत आरक्षण से आगे बढ़कर महिला अभ्यर्थियों ने 43 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2018 में सिपाही बहाली में 68 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी सफल हुई थीं. जल्द ही 8324 पदों पर सिपाहियों की बहाली होनी है. इसकी प्रक्रिया चल रही है. इसमें भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी होगी।